सीढ़ियों की प्लेसमेंट

दिशा परिणाम
उत्तर धन के अवसरों में वृद्धि कर देती है।
उत्तर-पूर्व का उत्तर आपके स्वस्थ्य व प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है।
ईशान कोण इस स्थान पर सीढियां वर्जित है।
उत्तर-पूर्व के पूर्व मनोरंजन के साधनों को प्रभावित करती है।
पूर्व सामाजिक व व्यावसायिक मेलजोल में वृद्धि।
दक्षिण-पूर्व के पूर्व व्यर्थ चिंता से मुक्ति, स्वच्छ विचारों का प्रवाह।
दक्षिण-पूर्व यहाँ असंतुलन आपके धन के प्रवाह को अवरुद्ध कर सकता है।
दक्षिण-पूर्व के दक्षिण आपके आत्मविश्वास व बल में वृद्धि।
दक्षिण इस जोन का असंतुलन प्रसिद्धि व आराम में बाँधा।
दक्षिण के दक्षिण-पश्चिम यह उत्तम स्थान है।
दक्षिण पश्चिम आपके पारिवारिक रिश्तों व प्रतिभा में वृद्धि।
दक्षिण-पश्चिम के पश्चिम शिक्षा व बचत में शुभ परिणाम।
पश्चिम लाभ व सफलता प्राप्त होना।
उत्तर-पश्चिम का पश्चिम तनाव व अवसाद से मुक्ति।
उत्तर पश्चिम यहाँ असंतुलन आपके सपोर्ट और बैंकिंग को प्रभावित करता है।
उत्तर के उत्तर-पश्चिम पति-पत्नी व पिता पुत्र के आपसी सम्बन्धों मे वृद्धि।

उत्तर से पूर्व के मध्य वाले स्थान पर सीढियाँ नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस स्थान को हमेशा हल्का व साफ-सुथरा रखना चाहिए। परन्तु सीढियाँ इस स्थान को भारी कर देती है। जिससे विकार उत्पन्न होने की सम्भावना बढ़ जाती है। यह स्थान ऊर्जा की उत्पत्ति का कारक है, क्योंकि इस स्थान पर वास्तु-पुरूष का सिर होता है।

सीढियाँ हमेशा दो प्रकार से लगाई जाती हैः-

  1. Clock Wise
  2. Anti-Clock Wise

सीढियाँ केवल तीन Zones (ESE, SSW, WNW) में Clock Wise लगाई जाती है। और बाकी सारे Zones में Anti-Clock Wise लगाई जाती है।

Note:- यदि इन Zones में इनके व्यवहार का उल्लंघन किया जाता है, तो आपको उनके अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

For Ex:- यदि आप Clock Wise जोन में Anti-Clock Wise या Anti-Clock Wise जोन में Clock Wise सीढियाँ लगा देते है, तो आपको Negative परिणाम प्राप्त होंगे।