
भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन का महीना
सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है| सावन के पावन महीने में प्राचीन प्रसिद्ध शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है| ऐसी मान्यता है कि जो शिव भक्त सावन के महीने में विधिपूर्वक शिवजी का जलाभिषेक करते हैं, उस पर भगवान भोले शंकर प्रसन्न होते हैं|
सावन के महीने में करें ये काम
· सावन के सोमवार के दिन कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
· शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से पंचामृत बनाकर चढ़ाएं।
· इस महीने में रुद्राक्ष धारण जरूर करना चाहिए।
· सावन की महीने में लहसुन, प्याज, मूली, बैगन और अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए।
सावन के महीने में न करें ये काम
· सावन के महीने में शिवजी पर सिंदूर या हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए|
· सावन के महीने में मीट, मछली, अंडा सहित कोई भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए|
· सावन के महीने में किसी भी जीव की हत्या या मारना नहीं चाहिए|
· सावन के महीने में दही या कढ़ी से परहेज करना चाहिए|
· सावन के महीने में प्याज, लहसुन और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए|
· सावन के महीने में दोपहर में सोना और कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए|
· सावन के महीने में शरीर पर तेल मालिश नहीं करना चाहिए| साथ ही, संभव हो सके तो दाढ़ी और बाल भी न कटवाएं|
· सावन के महीने में सूर्योदय से पहले उठना चाहिए, जो व्यक्ति देर तक सोता है, उससे भगवान शिव नाराज होते हैं|